CBI's Operation Chakra, raids at 76 locations in 11 states in international cyber fraud case

सीबीआई ने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने 76 जगहों पर छापेमारी की.

CBI Operation Chakra 2:

सीबीआई ने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने 76 जगहों पर छापेमारी की. जिसे केंद्रीय एजेंसी ने ‘ऑपरेशन चक्र 2’ नाम दिया है ।

साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए (CBI) ने बुधवार (19 अक्टूबर) को देशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन चक्र 2’ चलाया है. देशभर के अलग-अलग राज्यों खासकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और वेस्ट बंगाल समेत 76 जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान साइबर क्राइम में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ की गई. केंद्रीय जांच एजेंसी ने 5 मामले भी दर्ज किए हैं.

सीबीआई के मुताबिक तलाशी के दौरान 32 मोबाइल फोन, 48 लैपटॉप, दो सर्वर की तस्वीरें, 33 सिम कार्ड और पेन ड्राइव जब्त किए हैं. इस दौरान सीबीआई ने कई बैंक खातों को भी फ्रीज किया है. सीबीआई ने 15 ईमेल खातों की डिटेल को भी जब्त किया है. इसमें आरोपियों की उस साजिश का भी पता चला है जिससे वो लोगों को ठगने का काम करते हैं.

 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!