दिल्ली: अब नहीं बिक सकेंगे चोरी के मोबाइल, केंद्र सरकार ने उठाया सख्त कदम

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजना के तहत, दिल्ली में कसी गई मोबाइल चोरी करने वालों पर लगाम

दिल्ली के सहित देशभर में मोबाइल फ़ोन्स चोरी होने के मामले सामने आते रहते है। लोग मोबाइल चोरी होने के बाद पुलिस के पास जाकर मामला भी दर्ज करवाते है जिनमे से, कुछ लोगो के फ़ोन तो मिल जाते है परन्तु भारी मात्रा में लोगो के मोबाइल फोन्स नहीं मिल पाते है। इसी कारण के चलते दिल्ली में  94,000 चोरी के मोबाइल फोन्स क़ो ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है।

चोरी हुए इन मोबाइल फ़ोन्स की एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज करा दी गई है।पिछले साल केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई गई परियोजना केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर द्वारा इन सभी मोबाइल फोनों के अंतर्राष्ट्रीय आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक किया गया है। 

Aadhya technology

ऐसा माना जा रहा है चोरी हुए मोबाइल फ़ोन इस कार्यवाही के चलते बेचे नहीं जा सकेंगे। गैरकानूनी तरीके से बेचे जाने वाले ये चोरी के मोबाइल हैंडसेट पूरे भारत में कही भी किसी भी तरीके से नेटवर्क से कनेक्ट होने में असफल रहेंगे। यह कदम दिल्ली पुलिस  द्वारा चोरी के मोबाइल बेचने वालो पर रोक लगाने के लिए की गई है। 

ये भी पढ़े:- घरो मे खुली खिड़की से मोबाइल लूटने वाले दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!