चाचा नेहरू अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया अस्पताल

देश की राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी में चाचा नेहरू अस्पताल को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त होने से हड़कंप फ़ैल गया। पुलिस ने

देश की राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी में चाचा नेहरू अस्पताल को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त होने से हड़कंप फ़ैल गया। पुलिस ने अस्पताल को खाली करवा दिया है। जानकारी मिलने पर बम निरोधक दस्ता चाचा नेहरू अस्पताल गया है। अस्पताल में बम की धमकी प्राप्त हुई।

जानकारी के मुताबिक, बम की धमकी भरा ईमेल स्टाफ को प्राप्त हुआ था, जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने बात लिखी गयी थी।

इस संबंध में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की निदेशक ने कहा कि स्थिति अभी कंट्रोल में है। स्टाफ, डॉक्टर, बच्चों, मरीज और तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है।

वहां पर स्थानीय पुलिस और बम स्क्वायड की टीम भी जांच में जुटी रही। अस्पताल में अभी तक कुछ नहीं मिला है। जिसके बाद अब मरीजों को sari जांच के बाद अस्पताल के अंदर भेजा जा रहा है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!