चोर की मौज: चोर ने की स्कूल की पूरी बिल्डिंग गायब, सब कुछ ले गए चुराकर
यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग चुकी थी पर तब तक चोरों ने स्कूल का काम पूरा तमाम कर दिया।

चोर जब भी चोरी करता है तो क्या चुराता है? या तो घर में रखा कोई सामान, पैसा, गहना या फिर कुछ और कीमती सामान ले जा सकता है। लेकिन सोचिए अगर ऐसी चोरी हो जिसमें चोर आये और पूरी की पूरी बिल्डिंग ही चुरा ले जाए तो यह बहुत ही चौकानें वाली बात होगी। ऐसी एक घटना सामने आयी है जहां चोर ने स्कूल की एक पूरी की पूरी बिल्डिंग ही चुरा ली।
इतना ही नहीं बिल्डिंग में लगी ईंट टाइल्स पखा खिड़की सहित सब चोरी हो गया। दरअसल, यह मामला दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन का है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां पर स्थित एक सेकेंडरी स्कूल से ना तो सिर्फ चोर ब्लैकबोर्ड, बल्ब, पंखे और सिर्फ कुर्सी ले गए, बल्कि उन्होंने स्कूल की खिड़की, ईंट, छत की टाइल्स और साथ ही टॉयलेट को भी चुरा लिया।
इसके साथ ही स्कूल की दो तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है स्कूल की पहले की स्थिति और फिर बाद की स्थिति के बारे में तस्वीर में दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह एक बोहोत पुराना और फेमस स्कूल था। इस स्कूल में काफी ज्यादा संख्या में बच्चे पढ़ते थे। इसी दौरान करीब दो वर्ष पहले इस स्कूल को कही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।
जब स्कूल शिफ्ट हुआ तो नई जगह पर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया और फिर धीरे धीरे पुरानी बिल्डिंग में पुरे का पूरा क्रिया कलाप बंद कर दिया गया लेकिन बिल्डिंग अभी भी मौजूद थी। इसी दौरान एक गिरोह ने स्कूल की पुरानी बिल्डिंग पर चुपके से धावा बोल दिया और उन्होंने कुछ ही दिनों में पूरी की पूरी बिल्डिंग को खोखला कर दिया।
जहां स्कूल की बिल्डिंग थी वहां अब सिर्फ उसकी नींव ही बची हुई है। बिल्डिंग की ईंट, हॉल, एंट्री गेट, क्लासरूम और साथ ही टॉयलेट सबके सब गायब थे। इसके साथ ही फर्नीचर, बिजली का सामान यह सब भी चोर उठा ले गए। ‘गूगल अर्थ’ की दो फोट के सामने आने के बाद जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े: शादी में मिली कार से दूल्हे ने आंटी को मारी टक्कर, हुई चौंकाने वाली घटना










