एक महीने पहले हुई लड़ाई का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या
पुलिस सूत्रों का इस बारे में कहना है कि किसी लड़की से मेलजोल को लेकर आलोक द्वारा एक महीने पहले दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी।

दिल्ली में अपराध की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां बात करे तो ऐसी ही एक और खबर दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से सामने आयी है जिसमे पिटाई का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे में अब पुलिस द्वारा इस मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसमे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव चोपड़ा और प्रथम के रूप में हुई है और पुलिस आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का भी प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 फरवरी की सुबह पुलिस को वुडलैंड पार्क में ही एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे जांच पड़ताल में पाया कि मृतक के सिर, सीने और पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी आलोक माथुर (18) के रूप में हुई। आगे इस पूरी जांच करने पर पता चला कि आलोक 12वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता इलाके में कपड़े में प्रेस करने का भी काम करते हैं। आलोक शुक्रवार दोपहर घर से ही निकला था और उसके बाद से वह वापस घर नहीं पहुंचा था।
ऐसे में पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवाने पर पता चला कि आलोक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस द्वारा उसके बाद परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही जहां से शव मिला है उस पार्क के भी आसपास के रहने वाले रेहड़ी पटरी वालों से आलोक के साथ मौजूद लोगों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की थी। वही पूछताछ और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर ही पुलिस द्वारा रघुवीर नगर निवासी सौरव चोपड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और उसने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली। साथ ही उसने बताया कि उसने प्रथम के साथ मिलकर वारदात को पूरा अंजाम दिया है।
हालाँकि, पुलिस सूत्रों का इस बारे में कहना है कि किसी लड़की से मेलजोल को लेकर आलोक द्वारा एक महीने पहले दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। साथ ही उसके बाद से ही आरोपी आलोक से बदला लेने की साजिश रच रहे थे। आगे पूछताछ में पता चला है कि हत्या करने के लिए आरोपियों द्वारा पांच हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी और इसी के इस्तेमाल से आलोक की हत्या करने में की। पुलिस हथियार की बरामदगी के साथ-साथ ही इसे मुहैया करवाने वाले की भी तलाश में अब दबिश दे रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










