बिंदापुर में नौवीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी फरार

दिल्ली के बिंदापुर इलाके से मामला सामने आया है बता दें कि नौवीं कक्षा के एक छात्र को चाकू से गोदकर घ्याल कर दिया

दिल्ली के बिंदापुर इलाके से मामला सामने आया है बता दें कि नौवीं कक्षा के एक छात्र को चाकू से गोदकर घ्याल कर दिया। दरअसल छात्र ने बदमाश को लड़की के बैग से चोरी करते हुए देख लिया था और यह बात छात्र ने लड़की को जाकर बता दी।जिसके बाद बदमाशों ने लड़के को पकड़कर चाकू से हमला कर दिया इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद छात्र को इलाज के लिए हॉस्पिटल लिजाया गया जहाँ इलाज के बाद पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि 16 वर्षीय पीड़ित छात्र उत्तम नगर इलाके में रहता है और वो गोवेर्मेंट स्कूल की नौवीं कक्षा में पड़ता है रोज की तरह स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था और फिर छात्र ने ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों को एक लड़की के बैग से कुछ चोरी करने का प्रयास करते हुए देखा।

जिसके बाद वो लड़की के पास भाग कर गया और बदमाशों की हरकत के बारे में बताया। उस लड़के की बात बदमाशों ने सुन ली थी। जिसके बाद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे और एक बदमाश ने तो उसकी कनपटी पर चाकू से हमला कर दिया।

जिसके बाद घायल के चिलाने पर आसपास के लोग वहां इकठा हो गए और लोगों को इकठा होते देख आरोपी मोके से फरार हो गए। इस घटना के तुरंत बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मोके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फ़िलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में तीन जगह चाकूबाजी, एक की मौत, छात्र घायल

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!