सुप्रीम कोर्ट में CM केजरीवाल की अर्जी पर सोमवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर 15 अप्रैल यानि सोमवार को कोर्ट सुनवाई करेगा कैसे की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना कीअगुवाई

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की अर्जी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होगी। ईडी ने दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए हैं। सोमवार, यानी 15 अप्रैल को केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी।

CM केजरीवाल ने इससे पहले गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 9 अप्रैल को हाई कोर्ट ने अपील खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में अपील की। यह मामला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के सामने सुनवाई के लिए पेश किया गया है।

याचिका दायर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामले को 10 अप्रैल को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने अर्जेंट सुनवाई के लिए मेंशन किया गया था। बाद में चीफ जस्टिस ने कहा कि आप इसके लिए एक ईमेल भेजें, और हम उसे देखेंगे।

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच में उठाया, जो मामले में अर्जेंट सुनवाई की जरूरत बताया। ईडी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी ऐसे दस्तावेजों के आधार पर की है जो विश्वसनीय नहीं हैं।

उनका कहना था कि अर्जेंट सुनवाई के लिए हमने ईमेल भेजा है। निष्पक्ष दस्तावेज के बिना आदेश पारित किया गया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस मामले में आपकी मांग को तत्काल देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

मामला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच में सुनवाई के लिए रखा गया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर केस लिस्टिंग में सोमवार को सुनवाई के लिए शामिल है। केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड के आदेश को चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट ने निर्णय दिया कि ईडी के पास केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं जिनके आधार पर गिरफ्तारी की गई है। केजरीवाल ने हाई कोर्ट में जमानत नहीं मांगी,बल्कि गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देने की मांग की गई।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!