बिना सुरक्षा इंतज़ाम के मुखर्जी नगर में चल रहे थे कोचिंग सेंटर, खुलासे
इस मामले में बिल्डिंग ओनर नरेंद्र कुमार, कोचिंग सेंटर के मालिक शिवेश मिश्रा और संचालक श्याम सुंदर भारती पर धारा 336, 337, 338, 120बी, 34, के तहत करवाई की गयी हैं।

बीते 15 जून को मुखर्जी नगर में स्थित एक बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। उस मंजिल पर कोचिंग संस्थान चल रहा था, जिसमें उस समय वहां लगभग 300-350 स्टूडेंट्स मौजूद थे। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए दीवार और रस्सियों का सहारा लेना पड़ा। उनमें कई स्टूडेंट्स जख्मी भी हो गए।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर उक्त संस्थान से जुड़े दो संचालक शिवेश मिश्रा (45) और श्याम सुंदर भारती (54) को गिरफ्तार भी किया था। साथ ही इस मामले ने पुलिस ने कई अहम खुलासे किये।
पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर जाकर निरक्षण किया तो पाया कि आपात स्तिथि में आग से सुरक्षा से बचाव के लिए पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किया गया था। उस बिल्डिंग में लगे फायर हाईड्रेन्ट बहुत पुराने और चालू हालत में नहीं थे। ना तो बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर लगे थे और ना ही छत पर लगी टंकी में पानी था।
इस मामले में बिल्डिंग ओनर नरेंद्र कुमार, कोचिंग सेंटर के मालिक शिवेश मिश्रा और संचालक श्याम सुंदर भारती पर धारा 336, 337, 338, 120बी, 34, के तहत करवाई की गयी हैं।










