नवजात को टॉयलेट में छोड़कर कपल फरार, लेकिन अब पहुंचे सलाखों के पीछे
राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि यहाँ एक नवजात को हॉस्पिटल के टॉयलेट में छोड़कर जाने का खुलासा हुआ है

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि यहाँ एक नवजात को हॉस्पिटल के टॉयलेट में छोड़कर जाने का खुलासा हुआ है आपको बता दें कि टॉयलेट के कमोड में ही नवजात बच्चे की मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने एक महिला और लिवइन पाटर्नर को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में उनके साथ तीन लोग और शामिल थे जिसकी जाँच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला यूपी की रहने वाली है और दिल्ली में में अपने लाइव इन पार्टनर के साथ रह रही थी. उसके लिवइन पार्टनर का नाम संदीप बताया जा रहा है वो दिल्ली के विजय विहार का रहने वाला है पुलिस ने बताया कि यह मामला 21 जनवरी का है जब पुलिस को बुद्ध विहार के हॉस्पिटल के कमोड में बच्चा मृत मिलने की सुचना मिली।
जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई लेकिन उनके न तो चेहरे दिखाई दे रहे थे और न ही उनके वाहनों के नंबर इसके बाद फिर पुलिस ने मेडिकल की दुकान के कैमरों में देखा जहाँ उस व्यक्ति ने कुछ दवाइयां खरीदी थी। जहाँ से उनका पता चला पुलिस ने काफी जाँच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: रेलवे से जुड़े कुछ ऐसे अमेजिंग फैक्ट, जिन्हे जानकर चकरा जाएगा दिमाग!










