घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या, बस दो साल की मासूम बची जिंदा

राजधानी दिल्ली के हरिनगर में एक ही घर में तीन हत्या की सुचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन मरने...

राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में मंगलवार सुबह के वक्त एक घर में तीन लोगों की हत्या होने से हड़कंप मच गया। घर में रहने वाले दंपति और नौकरानी को मौत के घाट उतार दिया गया। डीसीपी वेस्ट घनश्याम बंसल के अनुसार मरने वालों में 38 वर्ष के समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और घरेलू सहायिका सपना शामिल हैं। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पश्चिमी राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में पति और पत्नी और उनकी मेड संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। हमें मंगलवार सुबह के वक्त घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मर्डर का मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज एकत्र की जा रही है। जांच अभी जारी है और विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 पर सपना घर का काम करने दंपति के घर पहुंची थी। और बताया जा रहा है कि फिर इसके बाद हत्यारे घर में दाखिल हुए। सूत्रों के अनुसार हत्यारे पांच थे, जो बाइक्स पर आए थे। दंपति की दो वर्ष की बच्ची घर में सकुशल मिली है। भले ही पुलिस अभी मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है, लेकिन बोहोत संभावना है कि लूटपाट के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया हो। खबर लिखे जाते वक्त दंपति के रिश्तेदारों को जानकारी दी गई थी।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही थी। इससे साफ हो पाएगा कि घर में लूटपाट की गई है या फिर नहीं। मामले की छानबीन के लिए लोकल पुलिस और स्पेशल स्टाफ व अन्य टीम लगा दी गईं हैं। इनमे से एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का एंट्री और एग्जिट रूट का पता लगाने के प्रयास में जुटी थी। कुछ सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती बेटी साशा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!