वाहन ओवरटेक करते समय ट्रक के नीचे कुचलकर दंपती की मौत, चालक फरार
बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे एक ट्रक द्वारा स्कूटी सवार दंपती के टक्कर मार दी जिसके बाद इस हादसे में दंपती की मौत हो गई।

एक खबर गाजियाबाद से सामने आयी है जहां बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे एक ट्रक द्वारा स्कूटी सवार दंपती के टक्कर मार दी जिसके बाद इस हादसे में दंपती की मौत हो गई। बता दें की स्कूटी चालक लेफ्ट साइड से ट्रक को ओवरटेक करना चाह रहा था और तभी वह ट्रक के नीचे आ गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ड्राइवर अभी फरार है।
साथ ही आगे जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अरुण अपनी पत्नी के साथ राजनगर एक्सटेंशन की ही एम्पायर सोसाइटी में रहते थे और दोनों एक फाइनेंस कंपनी में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था के चलते ही काम करते थे। वे मूलरूप से बंगाल के ही रहने वाले थे। रिपोर्ट्स के चलते घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और पुलिस मामले की छानबीन में अब लगी हुई है।
मंगेतर ने रखी इतनी शर्तें की फोन में वीडियो बनाकर दी जान
हाल ही में एक खबर दिल्ली के जाफराबाद से सामने आयी आयी है जहां एक युवक द्वारा मोबाइल पर वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली गयी। ऐसे में मृतक की पहचान नीरज कुमार मौर्य जिसकी उम्र 26 साल के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने अब छानबीन के दौरान नीरज का मोबाइल अनलॉक किया तो उसकी मौत की वजहों का खुलासा हो गया।
बता दें कि नीरज द्वारा अपनी मौत के लिए मंगेतर और उसके परिवार को ही पूरी तरीके से जिम्मेदार ठहराया था। जहां पुलिस ने मृतक नीरज की मां से लिखित में ही इसकी शिकायत लेकर मंगेतर व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। नीरज के परिजनों का भी आरोप है कि मंगेतर के परिवार द्वारा शादी से पहले इतनी शर्तें रख दीं कि वह बर्दाश्त ही नहीं कर पाया और मौत को सीधा गले लगा लिया।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










