बवाना में आग की चपेट में आने से दंपति झुलसे, पति के खिलाफ केस दर्ज

खुशबू ने इस मामले में बताया कि ठंड से बचने के लिए वह, अपने पति और एक अन्य लड़के के साथ अलाव के पास बैठे थे। इस दौरान आग को तेज करने के लिए...

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक दंपति आग की चपेट मेें आने से झुलस गए। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला सात महीने की गर्भवती है। घटना के समय महिला अपने पति और एक अन्य लड़के के साथ अलाव के आगे बैठकर हाथ सेंक रही थी। इस दौरान आग को ज्यादा बढ़ाने के लिए एक लड़के ने आग में थिनर डाल दिया। आग भड़कने पर दंपति इसकी चपेट में आ गए।

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है की उनकी बेटी को जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। दंपति की शादी पिछले वर्ष हुई थी। स्थानीय एसडीएम इस मामले की जांच में जुटे हैं। शाम के वक्त पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह जनवरी की सुबह के करीब 10.06 बजे बवाना थाने में आग की चपेट में आने से एक महिला के झुलसने की खबर मिली। पीड़िता के भाई संदीप ने बताया कि बवाना सेक्टर दो इलाके में रहने वाले उसकी बहन का ससुराल वालों ने खुशबू को जला दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अंबेडकर हॉस्पिटल पहुंची।

हॉस्पिटल में घायल खुशबू भर्ती मिली। खुशबू ने इस मामले में बताया कि ठंड से बचने के लिए वह, अपने पति और एक अन्य लड़के के साथ अलाव के पास बैठे थे। इस दौरान आग को तेज करने के लिए लड़के ने उसमें थिनर डाल दिया। आग ज्यादा हो जाने पर दोनों आग की चपेट में आ गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है और बाद में महिला को सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। महिला के मुंह, हाथ सहित शरीर का बहुत हिस्सा जला हुआ है। घायल महिला सात महीने की गर्भवती भी है।

इस हादसे में महिला के पति वीर प्रताप के हाथ पैर भी झुलस गए हैं और उसका भी सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पीड़िता के भाई संदीप ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और साथ ही उसे जलाने का आरोप लगाया है। संदीप ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में खुशबू की शादी वीर प्रताप नामक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी नरेला के एसडीएम को दे दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सड़क हादसों में बस की चपेट में आने से नाबालिग सहित दो की मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!