दिल्ली में MCD ऑफिस के पास लूट का विरोध करने पर दंपती पर चाकू से वार
देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक बड़ी खबर सामने आयी है. यहां झील पार्क, एमसीडी ऑफिस के पास एक दंपती के साथ

देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक बड़ी खबर सामने आयी है. यहां झील पार्क, एमसीडी ऑफिस के पास एक दंपती के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना का विरोध करने पर दंपती पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया है. मामला शुक्रवार की शाम रात 7.40 का है. यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है.
झील पार्क के पास एक महिला और उसके पति पर लूट की वारदात के दौरान चाकू से हमला किया गया. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दंपती के पास 4 अनजान लोग आए और महिला का पर्स छीनने की प्रयास किया. पर्स में एक हजार रुपये कैश और बाकि कुछ और सामान भी था. पर्स छीनने के दौरान बदमाशों ने महिला पर चाकू से वार किया.
दोनों को आईं गंभीर चोटें
पुलिस ने कहा कि वेलकम इलाके में शुक्रवार की शाम 7.40 पर महिला पर हुए हमले की सुचना मिली थी. घटनास्थल पर जाने पर उन्होंने पूरी सुचना ली. हमले में दोनों पति-पत्नी को चोट आई. दोनों को जेपीसी अस्पताल में भर्ती किया yगया, जहां उनका इलाज हुआ. शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम एक्टिव हो गई और बदमाशों की तलाश में लगी हुई है. मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों को ढूंढने के लिए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखनी मुश्किल हैं. इसके साथ ही, चश्मदीदों औऱ वहां के लोगों से पूछताछ भी की है. आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है. पुलिस टीम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.









