उत्तरी दिल्ली के नरेला में दम्पती की रहस्मयी मौत ,हत्या या आत्महत्या

रहस्मयी मौत की खबर से आस-पास के लोग हैरान हैं। घटनास्थल से अबतक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं लगा हैं।

उत्तरी दिल्ली के नरेला से हड़कंप मचा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली। सुचना मिलने के बाद मौके पर आई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच हैं।

नरेला के स्वतंत्र नगर में एक घर से पुलिस को इस घटना की सुचना दी गयी थी। सुचना देने वाले लोग भी उसी घर में रहते थे, जिसमें दम्पती की लाश पायी गयी। सुचना मिलने के बाद पहले नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। घटना की जाँच पुलिस दोनों एंगल को ध्यान में रखकर कर रही हैं कि दम्पती ने आत्महत्या की हैं या उनकी हत्या हुई हैं।

इस तरह की रहस्मयी मौत की खबर से आस-पास के लोग हैरान हैं। घटनास्थल से अबतक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं लगा हैं। ऐसी स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दम्पती के मौत का रहस्य पता चल सकेगा। पुलिस सभी एंगल से इस घटना की जांच में जुटी हुई हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: हनी सिंह को मिली पुलिस सुरक्षा,धमकी मिलने के बाद की थी सुरक्षा की मांग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!