Crime News: जींस कारोबारी से 25 लाख की लूट, आरोपी युवक-युवती फरार

राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक जींस कारोबारी की कार से 25 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है

राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक जींस कारोबारी की कार से 25 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि इस वारदात के वक़्त कारोबारी गाजियाबाद से हरियाणा के बल्लभगढ़ जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिंदर सिंह सैनी की शिकायत पर पुलिस ने सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जाँच की जा रही है आपको बता दें कि जींस कारोबारी ने कुछ दिन पहले ही ट्रोनिका सिटी में अपनी एक जमीन का सौदा किया था जिसका एडवांस 25 लाख रुपए लेकर बल्लबगढ जा रहे थे।

और जब वह वेलकम के पास पहुंचे तो उसी वक़्त स्कूटी पर एक युवक और युवती आये उन्होंने पीड़ित से कहाँ की आपकी गाड़ी से तेल टपक रहा है जिसके बाद पीड़ित ने कार को साइड में लगाया और लीकेज देखने लगा जिस दौरन युवक और युवती पीछे पड़ा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: Crime News: 100 रुपये न देने पर की युवक की चाकू घोपकर हत्या

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!