Crime News: मॉडल टाउन में 25 वर्षीय युवक की चाक़ू घोंपकर हत्या
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मॉडल टाउन।
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहाँ 25 वर्षीय युवक साहिल की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर सीने, पीठ और गर्दन पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार search operation चला रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को मॉडल टाउन थाने में विनायक अस्पताल से एक PCR call प्राप्त हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है, जो बुराड़ी स्थित तोमर कॉलोनी का निवासी था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि साहिल को उसके दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जब पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वारों के निशान मिले। सबसे ज्यादा चोटें सीने, पीठ और गर्दन पर थीं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि हमलावर का मकसद intentional killing था।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्तों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह वारदात एमसीडी कॉलोनी इलाके में हुई थी। प्रत्यक्षदर्शी शिव ने पुलिस को बताया कि हमले को अंजाम देने वाला युवक आशु उर्फ लाला है, जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है। आरोपी लाल बाग इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
शिव के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जांच के दौरान पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया weapon यानी चाकू भी बरामद हो गया। यह चाकू घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर forensic examination के लिए भेज दिया है ताकि मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार raids की जा रही हैं। मामले की जांच में कई पुलिस टीमें लगी हुई हैं और आरोपी के मोबाइल फोन सहित अन्य technical evidence की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत FIR registered कर ली है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV footage को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।
यह भी पढ़े : Delhi Fire: ITO स्थित स्कूल की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग









