Crime News: 500 रुपए के लिए दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात को पांच सौ रुपए के लेनदेन में एक युवक ने दोस्त की चकु घोपकर हत्या कर दी

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात को पांच सौ रुपए के लेनदेन में एक युवक ने दोस्त की चकु घोपकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजन को सोंप दिया है आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल मशाद और उसके दो नाबालिक साथियों को पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार वारदात वाले दिन अब्दुल मशाद और फैजान ने सुबह साथ में बाजार में कचोरी खाई थी आपको बता दे कि फैजान संगम विहार गली नंबर पांच में रहता है बृहस्पतिवार रात 10.40 बजे पुलिस को संगम विहार में एक युवक को चाकू मारे जाने की सुचना मिली और जब पुलिस मोके पर पहुंची तो पता चला की घायल युवक को स्वजन बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए है.

जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि फैजान को मृत घोषित कर दिया गया है फैजान के सवजन ने बताया कि फैजान पर उसके दोस्त अब्दुल मशाद ने हमला किया है और पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना में शामिल उसके दो नाबालिग दोस्तों को भी पकड़ लिया गया है.

फैजान के पिता ने बताया कि अब्दुल ने बताया कि फैजान ने उनसे 500 रुपए लिए है लेकिन फैजान ने कहाँ था की उसने पैसे नहीं लिए बता दें की रात के वक़्त आरोपी फैजान का इंतज़ार कर रहे थे और उसके एते ही आरोपी ने उसके सीने में चाकू घोप दिया जिसके बाद फैजान अपनी जान बचने के लिए ऊपर भगा लेकिन तीसरी मंजिल पर जाकर गिर गया.

Accherishtey

ये भी पढ़े: सेंट्रल विस्टा पर नहीं लगेंगे मोबाइल टावर, NDMC ने लिए ये बड़े फैसले

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!