Crime News: 100 रुपये न देने पर की युवक की चाकू घोपकर हत्या
देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया

देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आपको बता दें कि बदमाश पीड़ित को लहूलुहान कर उससे नगदी, पर्स और सारा सामान लूट कर ले गए। इस वारदात के बाद पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि मृतक की पहचान इमरान के रूप में हुई है जानकारी के मुताबिक इस हत्या में शामिल अल्तमश, बाबू खान और पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है बता दे कि इमरान के परिवार में रजक खान, माँ, और भाई बहन है।
जानकारी के अनुसार जब वह रात के 11 बजे फक्ट्री से घर लौट रहे थे और जब वह जनता कॉलोनी के निगम के पार्क के पास पहुंचे तो तीन बदमाशों ने उन्हें वहां रोक लिया और चाकू की नोक पर लूटपाट करने लगे। इसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर 6 से 7 वॉर कर दिए और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके










