Crime News: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार रात गाली गलोच का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करदी गई

देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार रात गाली गलोच का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करदी गई आपको बता दें कि मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है बता दें पुलिस ने इस मामले में पिता वे उसके बेटे को गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार बिंदर राहगीरों से गाली-गलौज कर रहा था और जब साहिल ने राहगीर को गाली देने से रोका तो वह गुस्सा हो गया और फिर बिंदर ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसका पिता प्रमोद वहां पहुँच गया और फिर उसने अपने बेटे मल्ली को बुलाया मल्ली वहां चाकू लेकर पहुंचा।
साहिल को प्रमोद और बिंदर ने पकड़ा और मल्ली ने उसके पेट में चाकू मार दिया जिसके बाद से पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एस ब्लाक चौक पर साहिल नाम के युवक को चाकू मारने की सुचना मिली। जिसके बाद चश्मदीद राहुल के बयांन पर मल्ली, बिंदर और उनके पिता प्रमोद मामला दर्ज किया गया। फ़िलहाल पुलिस ने प्रमोद और बिंदर को गिरफ्तार कर लिया है और मल्ली की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में अचानक अजीब हरकत करने लगी ये लड़की, वायरल हुआ वीडियो










