Crime News: दिल्ली के करावल नगर में पत्नी ने पति की हत्या
दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक युवक का गला घोटने के बाद सिर पर कोई भारी वस्तु से वारकर हत्या का मामला सामने आया है

दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक युवक का गला घोटने के बाद सिर पर कोई भारी वस्तु से वारकर हत्या का मामला सामने आया है आपको बता दें कि मृतक की पहचान मुन्ना 37 के रूप में हुई है पुलिस ने जाँच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोटस्मॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मोके से सबूत जुटाए हैं। शुरवाती जाँच में पता चला है कि मुन्ना की दो शादियां हुई थी और दूसरी पत्नी उससे उम्र में काफी छोटी थी इसके अलावा दोनों के बीच अक्सर झड़गा भी होता रहता था। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने मुन्ना की पत्नी और उसके दोस्त पर मुन्ना की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मुन्ना वेस्ट करावल नगर में रहता था। मुन्ना के परिवार में उसकी पत्नी तीन बच्चे और एक छोटा भाई है दिल्ली में मुन्ना सब्जी बेचने का काम करता था। आपको बता दें कि रविवार को सुबह के 7 बजे मुन्ना की दूसरी पत्नी ने काल कर पुलिस को खबर दी कि उसका पति उठ नहीं रहा है शायद उसकी मौत हो गई है सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और देखा कि मुन्ना जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है और उसके गले पर गला घोटने के निशान थे पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि हत्या की वजह फ़िलहाल साफ नहीं है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: Delhi Police में 6000 कांस्टेबल की निकली भर्ती, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन










