न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
महिला अपने कपड़े उतारने के बाद नग्न हालत में लोगों को वीडियो देखने के लिए उनको किसी तरह बहला फुसलाकर अपने जाल में फांसती थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर यूनिट टीम ने एक ऐसे गैंग भंडाफोड़ किया है जो सेक्सटोर्शन यानी की गलत तरीके से लोगों का वीडियो बनाकर वीडियो लिंक उनके परिजनों को भेजने व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी करने के लिए अवैध तौर पर लोगो से पैसों की करते थे। मामले में पुलिस अधिकारी के अनुसर इस गैंग में एक महिला भी शामिल हुई थी, जो लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मार्फत से अपने जाल में फंसाती थी और फिर उसके बाद महिला अपने कपड़े उतारने के बाद नग्न हालत में लोगों को वीडियो देखने के लिए उनको किसी तरह बहला फुसलाकर अपने जाल में फांसती थी।
उसी दौरान लोगों के वीडियो को बाद में एडिट करने के बाद उसके व उसके रिश्तेदारों समेत उसके फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने की धमकी देकर उनसे पैसों की वसूली करती थी।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में मिली शिकायतों के बाद तफ्तीश करते हुए इस गैंग के कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव के अनुसार इस मामले की शिकायत मिलने के बाद कई पुलिसकर्मियों की टीम ने इस मामले में ऑपरेशन पर काम करते हुए गैंग के कुल पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया।
इन पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
31 साल के आरोपी खुर्शीद खान, गांव चंदूपुरा, तहसील- पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान
42 साल के आरोपी रमनगांव चंदूपुरा, तहसील-पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान
42 साल के आरोपी मुरारी, गांव सियाना, तहसील-छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश
33 साल के आरोपी कालूराम, लाडनू, नागौर, राजस्थान
24 साल के आरोपी विक्रम जाटव, गांव, इटेदा, अलवर, राजस्थान
ये भी पढ़े: शकूरपुर में व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस










