एक बार फिर फसा ट्विटर: दिल्ली पुलिस ने लिया आड़े हाथों

ट्विटर को दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विवाद में एक बार फिर लिया है आड़े हाथों, साइबर सैल कर रहा है पूरे मामले की जांच

ट्विटर द्वारा बच्चों को लेकर अश्लील सामग्री प्रदान करने के मसले में दर्ज शिकायत की जांच ठंडी पड़ गई है। लगभग 20 दिन के बाद भी दिल्ली पुलिस के पत्र का उत्तर ट्विटर ने नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अश्लील सामग्री वाले लिंक को भी ट्विटर पर नहीं खोल पा रही  है। दिल्ली पुलिस के साइबर सैल के पुलिस अधिकारी ट्विटर के उत्तर का इंतज़ार कर रहे हैं जिससे ट्विटर पर अश्लील सामग्री डालने वाले के बारे में कुछ जानकारी हात लग सके।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ट्विटर के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति देने के लिए दो जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने पूरा मामला आईपीसी, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दर्ज किया है।      

सूत्रों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि ट्विटर पर बच्चो से संबंधित अश्लील सामग्री लगभग 10 लिंक के द्वारा डाली गई थी। इसी के साथ यह अश्लील सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हो गई। साइबर सैल के डीसीपी अन्येश रॉय के द्वारा बताया गया कि जिन लिंक्स के द्वारा अश्लील सामग्री ट्विटर पर डाली गई थी वो लिंक्स अब ट्विटर पर खुलने में असमर्थ हैं। इसके कारण ट्विटर पर लिंक डालने वाले को ढूंढ़ने में काफी परेशानी हो रही हैं।     

Radhey Krishna Auto

उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया कि ट्विटर पर लिंक डालने वालों का आईपी अड्रेस जानने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को एक पत्र भी लिखा है। गौरतलब है कि ट्विटर ने दिल्ली पुलिस के पत्र का अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस की  साइबर सैल इस मामले के तहत ट्विटर के अधिकारीयों को पूछताछ के लिए जल्द ही कभी भी बुला सकती है।  

दिल्ली पुलिस के अनुसार, नए कानून के आने के बाद ट्विटर पर कोई भी लिंक या सामग्री डालने से पहले ट्विटर द्वारा उसे फ़िल्टर किया जाना चाहिए, परन्तु ट्विटर ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इन सब बातो के पीछे ही ट्विटर पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस उन लोगो को भी ढूंढ रही है जिन्होंने बच्चों से संबंधित लिंक ट्विटर पर डाले थे। 

ये भी पढ़े:-  साइबर सैल और बिंदापुर ज्वाइंट टीम ने लिए 5 लोग हिरासत में

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!