इंश्योरेंस पॉलिसी कम दाम में देने का झांसा देकर 200 लोगों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पूर्व दिनों एक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक कॉलर ने महिला की गाड़ी का...

राजधानी दिल्ली में वाहनों की इंश्योरेंस पॉलिसी कम रेट में देने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कुल चार सदस्यों को बाहरी जिला साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 36 वर्ष के सतीश कुमार शर्मा, 42 वर्ष के सुनील गुप्ता, 34 वर्ष के इशांत महाय उर्फ इशू और 22 साल के अमित के रूप में हुई।

सभी आरोपी राजधानी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बैंक डेबिट कार्ड और इसके साथ ही भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि गिरोह 200 से ज्यादा लोगों को फर्जी पॉलिसी थमाकर उनसे लाखों रुपये ठग चुका है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पूर्व दिनों एक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक कॉलर ने महिला की गाड़ी का सिर्फ सात हजार रुपये में इंश्योरेंस करने की बात कही थी। जो की मार्केट दाम से काफी कम था। महिला इनके झांसे में आ गई और फिर इंश्योरेंस करवा लिया।

महिला को बाद में पता चला कि पॉलिसी फर्जी है। महिला के शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच करते वक्त जिस नंबर से महिला को कॉल आई थी और जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए, पुलिस द्वारा उनकी पड़ताल की गई और फिर इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को दबोच लिया। अमित के खाते के साथ जो आरोपी इंशात के नाम पर मोबाइल नंबर पंजीकृत था। पुलिस ने आरोपी इशांत को भी दबोच लिया। इस मामले में आरोपी इशांत ने बताया कि उसने अपने मित्र अमित के नाम पर एक खाता खोलकर सुनील को कुल 20 हजार में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सुनील को भी पकड़ लिया।

सुनील के पास से ठगी में उपयोग बैंक खाते का डेबिट कार्ड भी बरामद हो गया। बाद में आरोपी सतीश कुमार शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी सतीश ने बताया कि वह किसी कॉल सेंटर में काम कर चुका था और उसे काफी अच्छी तरह पता था कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर किस तरह ठगी की जाती है। सतीश खुद कॉल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: भिखारी प्रसाद की मौत के बाद विधवा से ठगे लाखों रुपये, जानिए पूरा मामला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!