साइबर सैल और बिंदापुर ज्वाइंट टीम ने लिए 5 लोग हिरासत में

द्वारका जिले की साइबर सैल और बिंदापुर की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के 5 अलग- अलग मामलों में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

द्वारका जिले की साइबर सैल ने और बिंदापुर की पुलिस ने मोबाइल चोरी के 5 अलग- अलग मामलों में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी उत्तम नगर और डाबड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे 5 मोबाइल बरामद किए हैं।

डीसीपी द्वारका संतोष मीणा के अनुसार साइबर सैल के एसआई राजेश, एएसआई मुकेश, कॉन्स्टेबल रवि और  बिन्दापुर की पुलिस टीमों की ज्वाइंट टीम ने जिन 5 मोबाइलों को बरामद किया है उनकी शिकायत अलग- अलग थानों में दर्ज थी। पुलिस ने चोरी की वारदातों की शिकायत पर कॉल डिटेल और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!