शादी से मना करने पर इंटरनेट पर डाल दी एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो और तस्वीरें
लड़के का इरादा उसे बदनाम करने तथा उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा था ताकि उसके परिवार वाले कैसे न करके लड़की की उससे शादी करा देंगे

राजधानी के साकेत से एक खबर सामने आयी है जहां 24 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पूर्व ‘गर्लफ्रेंड’ के अश्लील वीडियो एवं तस्वीरें कथित रूप से सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि लड़के का इरादा उसे बदनाम करने तथा उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा था ताकि उसके परिवार वाले कैसे न करके लड़की की उससे शादी करा देंगे। वही पुलिस द्वारा इस बारे में बताया गया कि आरोपी कुमार अविनाश द्वारा पीड़िता और उसके साथ मां के मोबाइल फोन नंबर को भी तकरीबन सभी सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
रिपोर्ट्स द्वारा पीड़िता ने 6 जून को पुलिस से शिकायत की थी और एक जून से उसके पास कई अज्ञात नंबर से संदेश और फोनकॉल आते जा रहे थे और बाद में उसे पता चला कि किसी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर उसकी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है और पुलिस ने बताया कि इन सोशल मीडिया मंचों पर पीड़िता के बहुत से अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी ऑनलाइन डाली गयी हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अविनाश द्वारा खुद बताया गया कि वह और पीड़िता दोनों एक ही महाविद्यालय में पढ़ते हैं और उनके बीच संबंध रहा है, लेकिन युवती द्वारा उससे दोस्ती तोड़ ली क्योंकि उसके परिजनों को यह संबंध बिलकुल उनकी लड़की कि के लिए मंजूर नहीं था।
पुलिस उपायुक्त द्वारा इस बारे में कहा गया कि, ‘आरोपी पीड़िता के साथ फिर भी संबंध बनाए रखना चाहता था और इसलिए उसने फर्जी ID का इस्तेमाल करते हुए उसकी सभी अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर बदले के रूप मर डाल दी। उसे लगा कि इससे उसके (पीड़िता के) परिवार पर दबाव पड़ेगा और वह बदनामी के चलते उसकी शादी उससे करवा देंगे।’ पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी द्वारा इस अपराध में उपयोग किये गये लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी अब बरामद कर लिया गया हैं और वह मामले की जांच अब कर रही है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










