फ़र्ज़ी सरकारी वेबसाइट बनाकर 3000 से ज़्यादा लोगों को लगाया 70 लाख का चूना

दिल्ली पुलिस की साइबर ने रोड़ ट्रांसपोर्ट ऑफिस के नाम पर फ़र्ज़ी वेबाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने रोड़ ट्रांसपोर्ट ऑफिस (Road Transport Office) के नाम पर फ़र्ज़ी वेबाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की मानें तो आरोपी व्यक्ति ने सरकारी वेबसाइट से मिलती-जुलती एक वेबसाइट बनाई थी जिस पर वह अलग-अलग सर्विसेस के 3000 रूपये तक लिया करता था। लोगों को इसकी वेबसाइट असली जैसी दिखाई देती थी।

आपको बता दें कि जब लोक एक बार आरोपी की वेबसाइट पर पेमेंट कर देते थे तो पैसे अलग-अलग वॉलेट से होते हुए आरोपी के अकाउंट में आ जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान कपिल त्यागी (Kapil Tyagi) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि कपिल त्यागी ने अब तक तकरीबन 3300 लोगों को 70 लाख का चूना लगाया है।

बहरहाल, पकड़ में आया आरोपी कपिल पहले 1 फ़र्ज़ी कॉल सेंटर में काम करता था। वहीँ से उसको नकली वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी करने का आईडिया आया था।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी कपिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: एक्शन में Delhi Police, हाथ लगी अब तक की बड़ी कामयाबी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!