दिल्ली पुलिस ने किया हथियार तस्करों को गिरफ्तार, कई पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों को सप्लाई करने के मामले में मेवात इलाके से 2 शातिर सप्लायरों को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों को सप्लाई करने के मामले में मेवात इलाके से 2 शातिर सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए लोगों के पास से 15 पिस्टल और 30 कारतूस भी बरामद किये गए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी के अनुसार, उनकी टीम को हरियाणा में स्थित मेवात इलाके से शाकिर नाम के एक शख्स द्वारा चलाये जा रहे एक अवैध हथियारों के सिंडिकेट के बारे में पता चला।

2 महीने से अधिक समय की कड़ी जांच के बाद 25 अक्टूबर को मिली जानकारी के आधार पर एम्ब्डी रोड के पास सूरजकुंड टर्निंग पॉइंट पर शाकिर समेत उसके साथी जुनैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शाकिर ने खुद बताया कि उसने बरामद हुई पिस्टल और कारतूस की खरीदी मध्य प्रदेश के खरगौन से की थी।

बहरहाल, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जारी है और इस सिंडिकेट के बाकी लोगों की पहचान करने की कोशिश पुलिस कर रही है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े:  Delhi Rape News: रंजीत नगर रेप केस में पुलिस ने आरोपी को रोहतक से दबोचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!