पुजारी को मिली धमकी, ’50 हजार दो वरना मंदिर सहित तुम्हे बम से उड़ा देंगे’
इस मामले में पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को यह बताया कि 25 दिसंबर को रात लगभग 9.15 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें एक धमकी भरा पत्र...

राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके के आराम नगर स्थित एक महाकाली मंदिर के पुजारी को धमकी भरा एक पत्र मिला। जिसमें इनके एक फोन नंबर पर कुल 50 हजार रुपए भेजने के लिए कहा। रुपये नहीं भेजने पर मंदिर और मंदिर के पुजारी दोनों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। पुजारी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को यह बताया कि 25 दिसंबर को रात लगभग 9.15 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसे उन्होंने 26 दिसंबर को रात लगभग 10 बजे खोलकर पढ़ा। इस धमकी भरे पत्र में एक फोन नंबर भी दिया गया था, आपको बता दे की उस नंबर पर 50 हजार रुपए भेजने के लिए कहा गया था।
आरोप है कि पैसे नहीं भेजने पर पंडित और मंदिर को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो पता चला की नंबर नसीम आलम नाम के एक शख्स का है। इस मामले को लेकर जब नसीम आलम से पूछताछ की गई तो पूछताछ में यह सामने आया कि उसका ये नंबर अक्तूबर महीने में चोरी हो गया था। जिसके बाद उसने दूसरा नया नंबर ले लिया।
छानबीन के दौरान नसीम की बात सही पाई गई। नसीम ने यह बताया कि वह पुजारी को भी नहीं जानता और उसका इस मामले से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उधर, पुलिस आशंका जता रही है कि शायद किसी ने पुजारी के साथ मस्ती की हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस की “गुंडागर्दी” पत्रकारों के साथ की गई मारपीट, देखे ये वीडियो










