स्कूल की छात्राओं और टीचरों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था इंटरनेट पर अपलोड, ऐसे हुआ IIT स्टूडेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे छात्र को गिरफ्तार किया है जो स्कूल की छात्राओं और टीचर्स को ऑनलाइन परेशान करता था

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे छात्र को गिरफ्तार किया है जो स्कूल की छात्राओं और टीचर्स को ऑनलाइन परेशान करता था। बताया जा रहा है कि जिस स्टूडेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया वह इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) का छात्र है।
दरअसल दिल्ली पुलिस को एक नामी स्कूल की नाबालिग छात्राओं और स्कूल की टीचरों ने इस मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए बीते दिन पटना से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया.
आपको बता दें कि आरोपी छात्र टीचर्स और कई छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करता था।

जानकारी के मुताबिक, छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 1 ऑनलाइन स्टॉकर स्कूल की लड़कियों का साइबर तरीके से पीछा कर रहा है।

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि स्टॉकर उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भी कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से बार-बार कॉल करके परेशान भी करता है।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके चलते इस मामले के संबंध में पुलिस ने पीड़ित लड़कियों और टीचरों से पूछताछ कर 33 व्हाट्सएप वर्चुअल नंबर, 5 इंस्टाग्राम प्रोफाइल और नकली कॉलर आईडी ऐप्स का प्रयोग करने वाले कई कॉल की पहचान की गई।

इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल किये गए इंस्टाग्राम, नकली मेल आईडी और व्हाट्सएप के आईपी लॉग की जांच-पड़ताल की। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल, आरोपी की पहचान 19 वर्षीय महावीर के रूप में हुई है , जो पटना के खाजेकलां का निवासी है। बता दें कि आरोपी महावीर को पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: फ़र्ज़ी सरकारी वेबसाइट बनाकर 3000 से ज़्यादा लोगों को लगाया 70 लाख का चूना

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!