राजधानी दिल्ली में शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम पर युवतियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर आरोपी युवतियों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ साथ तेजाब डालने की धमकी देता था। डर के कारण कई लड़कियां उससे मिल भी चुकी थीं।
पकड़े गए आरोपी का नाम अमन यादव है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में उपयोग मोबाइल बरामद किया है। आरोपी ने अपने मोबाइल पर लगभग डेढ़ वर्ष से फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई थी। आरोपी ने लगभग 1100 लोगों को मित्र बनाया हुआ था, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं।
जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम के अनुसार 27 नवंबर को दिल्ली फर्श बाजार निवासी युवती ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी थी। पीड़िता ने यह बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसे अंशिका शर्मा 188 इंस्टाग्राम आईडी से एक फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी।
इसके बाद पीड़िता की आरोपी से चैट होने लगी। आरोप यह है कि एक दिन आरोपी ने पीड़िता को कहा कि वह उसकी अश्लील फोटो और साथ ही वीडियो वायरल कर देगा अगर वह बदनामी से बचना चाहती हो तो उससे संबंध बनाने होंगे लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह उसको बदनाम कर देगा और साथ ही तेजाब भी डाल देगा।
पीड़िता के शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी एसीपी संजय कुमार, एसआई श्वेता और अन्यों की टीम ने इंस्टाग्राम आईडी की जांच की। पुलिस को यह पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से पीड़िता को धमकाया गया था वह किसी अमन यादव नाम के व्यक्ति ने बनाई हुई थी। आरोपी सनातन धर्म मंदिर, पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर में रह रहा था।
फौरन एसआई श्वेता और अन्यों की टीम ने छापा मारकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। आरोपी के निशाने पर लड़कियां होती थी। आरोपी थोड़े दिन चैट करने के बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगता था और फिर लड़कियों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बना देता था। कई लड़कियां बदनामी के डर से आरोपी से मिल भी चुकी थीं।
यह भी पढ़ें: AAP को 64 और BJP को मिली 50 सीटों पर जीत, जानें कांग्रेस के हाल