दिल्ली में Work From Home स्कैम का हुआ खुलासा! जानिए कैसे करते था करोड़ों का खेल

देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने एक बड़े वर्क-फ्रॉम-होम घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर एक युवक

देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने एक बड़े वर्क-फ्रॉम-होम घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर एक युवक से 17 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है. यह गिरोह सोशल मीडिया द्वारा आकर्षक ऑनलाइन जॉब ऑफर का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फांसता था और फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हुई जालसाजी में उलझा देता था.

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस के मुताबिक, 27 मई को एक शख्स ने इस मामले में शिकायत दर्ज कि उसे वेबसाइट रिव्यू करने के पैसे देने का ऑफर दिया गया. शुरुआत में उसे हर रिव्यू के उसे 50 रुपये मिले जिससे उसे यह स्कीम असली लगी. पर फिर उसे ज्यादा कमाई का लालच दिया और प्रीपेड क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करने को बोला. धीरे-धीरे ठगों ने उससे काफी बहानों से और पैसे जमा करवाए और उसने कुल 17.49 लाख रुपये की ठगी कर डाली.

कौन हैं आरोपी?
गिरफ्तार किए गए लोगों की शिनाख्त अंकुर मिश्रा (22), क्रतरथ (21), विश्वास शर्मा (32) और केतन मिश्रा (18) से हुई है. पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के अकाउंट से 5 लाख रुपये किसी निजी बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे जो अंकुर मिश्रा के नाम से था. बैंक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हुई.

कहां-कहां फैल था ये गिरोह?
तकनीकी जांच में यह पता लगा कि यह ठगी का नेटवर्क दिल्ली तक ही नहीं था, बल्कि लखनऊ, आगरा, भोपाल और शिवपुरी जैसे शहरों में भी सक्रिय था. इन सभी जगहों पर पुलिस की छापेमारी के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया.

कैसे करते थे मनी लॉन्ड्रिंग?
DCP अमित गोयल के अनुसार, यह गैंग पैसे को काफी बैंक खातों द्वारा घुमाता था जिससे ट्रेस न हो सके. आखिर में यह रकम को USDT (Tether) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे ताकि बैंक और जांच एजेंसियों की नजर से बच पाए. फिलहाल पुलिस गिरोह के बाकि लोगो और पैसों की लोकेशन का पता लगाने में लगी हुई है.

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
किसी भी नौकरी के ऑफर में अगर बहुत ज्यादा पैसे कम काम के बदले मिल रहे हों तो सावधान हो जाएं.
अगर ईमेल और जॉब पोस्टिंग में बार-बार टाइपो और गलतियां दिखें तो वह पेशेवर कंपनी नहीं हो सकती.
अगर नौकरी का विवरण गलत हो और काम की जिम्मेदारियां साफ़ न हों तो उस ऑफर से हमेशा दूर रहें.
जो नौकरी जॉइन करने से पहले रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग या सॉफ्टवेयर के नाम पर पैसे मांगती है, वह अक्सर फ्रॉड होती है.
हमेशा यह जांचें कि कंपनी का वैध ऑफिस एड्रेस, फोन नंबर और ऑनलाइन उपस्थिति है या नहीं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!