विकासपुरी थाने की टीम के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर
विकासपुरी थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान साइकिल चोर को पकड़ा, चोर के पास से बरामद हुई कई ब्रेनडेड साइकिल

इंस्पेक्टर महेन्दर सिंह ( SHO विकासपुरी ) और सुरेंदर सिंह ( ACP तिलक नगर) की देखरेख में एक पुलिस टीम पेट्रोलिंग के लिए 9 अगस्त 2021 को तैयार की गई जिसमें एएसआई किरोड़ी मल, एचसी नहर सिंह और सीटी राजबीर शामिल थे।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिछले 5-6 दिन से एक 40 साल का व्यक्ति न्यू ब्रेनडेड साइकिल बड़े सस्ते दामों में बेच रहा है, पुलिस ने इस खबर की सूचना मिलते ही सनराइज अपार्टमेंट के पास एक ट्रैप लगाया। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान न्यू ब्रेनडेड Avon साइकिल से की जिस पर वो सवार था, हांलाकि पुलिस को देखने के बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसको भागने से रोक लिया।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने किया ट्रैप लगाकर पिस्टल स्मगलर को गिरफ्तार









