दिल्ली के मोस्ट वांटेड मोबाइल चोर को पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

डाबरी थाने की पुलिस टीम ने मोस्ट वांटेड मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से बरामद किया गया चोरी का सामान

डाबरी थाने की पुलिस टीम ने एक ऐसे वांटेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है, जो सर-ए-राह सड़क पर कभी ब्लेड से, तो कभी रेज़र से और कभी उस्तरे से हमला करके मोबाइल लूटता था। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए शादी के कपड़ो में तैनाती का सहारा लिया और आखिरकार कई दिनों बाद विजय एंक्लेव इलाके में धर दबोचा।

पुलिस ने इसके पास से  लूटे गए 2 मोबाइल, चोरी की दो स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल करने वाला उस्तरा, ब्लेड, स्क्रू ड्राइवर बरामद किया है। डीसीपी संतोष मीणा ने बताया कि 2 अगस्त को इसने डाबरी इलाके में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें ब्लेड से हमला करके घायल कर पीड़ित का मोबाइल छीन लिया था।

Radhey Krishna Auto

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। एसएचओ सुरेंद्र सिंह संधू, सब इंस्पेक्टर सुंदर सिंह की टीम ने इसकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा किया है। आगे की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े: Delhi Corona Update: जानें सोमवार 9 अगस्त का कोरोना अपडेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!