दवा लेने गई दलित बच्ची के साथ मोहल्ला क्लिनिक में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी ज़िला कंझावला इलाके में मोहल्ला क्लिनिक के अंदर एक डॉक्टर द्वारा दलित बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है

राजधानी दिल्ली के रोहिणी ज़िला कंझावला इलाके में मोहल्ला क्लिनिक के अंदर एक डॉक्टर द्वारा दलित बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय बच्ची बुधवार 24 नवंबर की शाम को दवाई लेने क्लिनिक गई थी। बच्ची के परिजनों को गुरुवार को जब इस वारदात का पता चला तो सब लोग इकट्ठा होकर मोहल्ला क्लिनिक पहुंचे, और फिर वहां जमकर हंगामा हुआ।

हालांकि इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आपको बता दें कि मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के बाद, पोक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीँ आरोपी की पहचान डॉक्टर दक्षिण दहिया के रूप में हुई है। इसी के साथ मासूम बच्ची की कॉउन्सिलिंग भी कराई गई है।

इसके अलावा ज़िला पुलिस उपयुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घरवालों के साथ कंझावला के कराला स्थित शिव विहार इलाके में रहती है। पीड़ित बच्ची के परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। बच्ची के पिता पेशे से अख़बार वितरक हैं।

बुधवार 24 नवंबर को बच्ची की तबियत थोड़ी ठीक नहीं थी तो, मां ने अकेले ही मासूम को पास के मोहल्ला क्लिनिक में दवाई लेने भेज दिया। बहरहाल, वहां मौजूद आरोपी डॉक्टर ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Constitution Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है 26 नंवबर को संविधान दिवस?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!