बेटी और मंगेतर ही निकला हत्यारा, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतर दिया। बाद में ही पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतर दिया। बाद में ही पुलिस को फ़ोन कर गेट न खुलने सुचना दे गुमराह करने का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने बेटी, और उसके मंगेतर साथ ही उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक महिला की शिनाख्त नजफगढ़ की सुमित्रा से हुई है। वहीं आरोपितों की शिनाख्त सुमित्रा की बेटी मोनिका, और उसका मंगेतर नरेला का नवीन कुमार और हरियाणा के सोनीपत के निवासी अनिल से हुई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है कि आरोपितों ने महिला की हत्या किस लिए की।

बेहोशी की हालत में मिली सुमित्रा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नजफगढ़ पुलिस को कॉल कर एक युवती ने बताया कि उसकी मां गेट नहीं खोल रही हैं। जिसके के लिए उन्हें गेट तोड़ने के लिए पुलिस की सहयता चाहिए। पुलिस ने जब नजफगढ़ के मुख्य बाजार में इमारत की चौथी मंजिल पर गए तो देखा कि फ्लैट का गेट टूटा पड़ा था और फ्लैट के अंदर सुमित्रा फर्श पर पड़ी थी। उनके माथे, आंख और हाथों सहित पूरे शरीर पर चोट के निशान भी थे। उनके मुंह से भी काफी खून निकला था।

मौके पर मिली कालर मोनिका ने कहा कि उनकी मां सुमित्रा इस फ्लैट में अकेली हैं। गुरूवार को जब वह अपनी मां से मिलने के लिए आई थी, तब भी वह ठीक थी। शुक्रवार को जब वह आई तो उनकी मां ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।इसलिए पुलिस को कॉल किया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!