दिन जीवनसाथी तो रात आशिक संग बिताती, दूसरे लड़कों से भी थी बातचीत, जानें पूरा मामला

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला के स्वतंत्र नगर में शनिवार तड़के महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या करने के मामला सामने आया है। और उसके

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला के स्वतंत्र नगर में शनिवार तड़के महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या करने के मामला सामने आया है। और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी अविवाहित है और पूछताछ करते वक्त उसने दावा किया है कि उसके मृत महिला के साथ काफी संबंध थे। दूसरे लड़कों से बात करने पर उनकी लड़ाई हुई थी और इसी के चलते उसने महिला को मार दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

आरोपी की शिनाख्त स्वतंत्र नगर के रहने वाले अनिल साहू उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है। शनिवार सुबह कम से कम नौ बजे पुलिस को स्वतंत्र नगर नरेला में एक महिला को मरने की सुचना मिली थी। मृत महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ स्वतंत्र नगर में रहा करती थी। महिला का पति नरेला में एक फैक्टरी में रात की ड्यूटी करता है। सुबह काम से आने के बाद उसने घर में पत्नी को मृत हालत में पाया। पास दोनों बच्चे रो रहे थे।

घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर आयी पुलिस ने छानबीन की। महिला के पांच वर्ष के बेटे ने पुलिस को बताया कि रात में एक अंकल घर आए थे। जांच के वक्त पुलिस ने महिला के कॉल डिटेल निकाले। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकाली। जिसमें घर के पास रहने वाले अनिल साहू उर्फ अर्जुन महिला के घर की और आते हुए दिखा।

पुलिस ने आरोपी के घरवालों की जानकारी प्राप्त कर उसके घर पर दबिश दी। रविवार सुबह पुलिस ने उसे घर पर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि आरोपी शादीशुदा नहीं है। वह महिला से बेहद प्यार करता था। पर पिछले कुछ दिन पहले उसे पता चला कि वह किसी और लड़कों से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!