दिल्ली महिला आयोग ने किया जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, जानें पूरा मामला

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने सोमवार 8 नवंबर को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का गंदा खेल चल रहा है

राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में फल फूल रही जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल (Swati Maliwal) ने सोमवार 8 नवंबर को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का गंदा खेल चल रहा है।

उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि जस्ट डायल से नंबर लेकर स्पा मसाज के लिए फ़र्ज़ी इन्क्वॉइरी करते ही उनके वॉट्सऐप (Whatsapp) पर लगातार 50 मेसेज आ गए। इतना ही नहीं बल्कि उसके साथ कुछ लड़कियों की तस्वीरें थीं और उनके ‘रेट’ भी बताए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दलाल ने सबसे पहले पूछा कि क्या चाहिए आपको, मसाज या सर्विस। सर्विस कहते ही उसने तमाम लड़कियों की फोटो भेज दी और इसी के साथ अलग-अलग सर्विस के अलग-अलग रेट भी बता दिए।

खबर के मुताबिक, सेक्स और प्रॉस्टिट्यूशन के रैकेट को बढ़ावा देने में कथित भूमिका को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने जस्ट डायल को एक नोटिस भेजा है। इसी के साथ महिला आयोग ने जस्ट डायल कंपनी से दिल्ली-एनसीआर में स्थित सभी स्पा सेंटरों की लिस्ट भी मांगी है।

जारी किये गए नोटिस में कहा गया है कि ’24 घंटे के भीतर अलग-अलग नंबरों से कुल 32 वॉट्सऐप मेसेज और 15 कॉल आए। तकरीब हर कॉल और मेसेज में सर्विस के रेट और लड़कियों की तस्वीरें शेयर की गई। करीब 150 युवा लड़कियों की तस्वीरें वॉट्सऐप पर आईं।’

इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग ने कंपनी से पूछा कि उनके यहां लिस्टेड स्पा सेंटरों के बैकग्राउंड की जांच करने की पालिसी क्या है? आपको बता दें कि आयोग ने जस्ट डायल से 12 नवंबर तक डीटेल में ऐक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि जस्ट डायल कंपनी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयां नहीं आया है। ग़ौरतलब है कि महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कि क्राइम ब्रांच को फ़ौरन इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली एम्स परिसर में हुई गोलीबारी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!