दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मिले युवक-युवती के शव, पुलिस की छानबीन जारी
देश की राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक सनसनी मामला सामना आया है। आपको बता दें, एक जिम ट्रेनर ने युवती को मार कर

देश की राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से एक सनसनी मामला सामना आया है। आपको बता दें, एक जिम ट्रेनर ने युवती को मार कर खुद भी फांसी लगाकर जान दी। युवक के घर में मिला लटका हुआ शव और बेड पर पड़ी लड़की की लाश, पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने इस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को लगभग 3:31 बजे कीर्ति नगर थाने में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने इस पुरे मामले के बारे में खबर दी। सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां मौके पर एक युवक पंखे से लटका हुआ मिला और कमरे के अंदर बेड पर मिली एक लड़की भी मृत थी। लड़के की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई।
साथ ही लड़की की पहचान आंचल के रूप में हुई है। विजय एक जिम ट्रेनर था और आंचल कनाडा में आईबीएम में पड़ती थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आगे की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और पीएम रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस









