दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला सहारनपुर के गदरहेड़ी गांव रहने वाली ही प्रीति दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी और करोल बाग थाने में उसकी तैनाती थी।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला है। वही बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले ही महिला कांस्टेबल कमरा किराये पर लिया था और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और महिला कांस्टेबल की पहचान 2022 बैच की प्रीति (25) के रूप में हुई है।

जानकारी के चलते, जिला सहारनपुर के गदरहेड़ी गांव रहने वाली ही प्रीति दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी और करोल बाग थाने में उसकी तैनाती थी। ऐसे में पुलिस द्वारा बताया गया कि सोमवार रात दस बजे PCR कॉल मिली थी जिसमे शास्त्री नगर में एक घटना की सूचना प्राप्त हुई और मकान मालिक द्वारा फोन कर पुलिस को जानकारी दी।

हालाँकि, मौके पर पहुंची पुलिस को प्रीति दुपट्टे से लटकी हुई मिली और घटना की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ऐसे में प्रीति का मोबाइल और दुपट्टा जब्त किया गया है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही बताया जा रहा है कि प्रीति बैचमेट्स के साथ ही रहती थी।

रघुवीर नगर में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के ख्याला इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां सोमवार शाम एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके बाद घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने में भी जुटी है।

बता दें कि मृतक की पहचान 17 साल के दक्ष के रूप में हुई है और वह परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता था। ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सोमवार 7 बजे पुलिस को रघुवीर नगर एम ब्लॉक में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नाबालिग को उसके परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर गए हैं और अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल नाबालिग को मृत घोषित कर दिया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!