नशे के आदी युवको की होटल के कमरे में मिली लाश, एक बेड तो दूसरा फर्श पर पड़ा मिला

पुलिस द्वारा आशंका जताई गयी है कि नशीले पदार्थ के ओवरडोज होने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की अभी छानबीन में जुटी हुई है।

हाल ही में एक खबर नांगलोई इलाके में स्थित द विंटेज रेजीडेंसी होटल से सामने आयी है जहां दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की पहचान गांव क्वी पानीपत हरियाणा निवासी जितेश घनघस (29) और छज्जू राम कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर निवासी सचिन (24) के रूप में अब हुई है। बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों अचेत अवस्था में मिले थे और कमरे में काफी मात्रा में सुई और दवाओं के कुछ खाली बोतलें भी उनको मिली हैं। वही शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा आशंका जताई गयी है कि नशीले पदार्थ के ओवरडोज होने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की अभी छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि शनिवार दोपहर 2.27 बजे पुलिस को नांगलोई स्थित द विंटेज रेजीडेंसी होटल से ही इसकी सूचना मिली कि कमरे में मौजूद दो लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं और आगे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीसरी मंजिल पर ही स्थित कमरा नंबर 304 में पहुंची और वहां पर होटल मालिक विवेक भी मौजूद थे और उन्होंने बताया कि कमरा अंदर दो लोग हैं, जो कमरा नहीं खोल रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई और कमरे में एक युवक बिस्तर पर जबकि दूसरा फर्श पर अचेत पड़ा हुआ था। आगे जांच करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने आगे तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और टीम द्वारा मौका का मुआयना किया गया जहां कमरे में दवा की कुछ बोतलें और कुछ सुई भी बिखरी हुई थी। जिसे जब्त कर जांच के लिए अब लैब में भेज दिया गया है। आगे छानबीन के बाद पुलिस द्वारा शवों को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ही सीधा भेज दिया है और मरने वालों के पास से मिले कागजात के जरिए उनकी पहचान जितेश घनघस और सचिन के रूप में हुई है।

बता दें कि पुलिस द्वारा होटल के मालिक और कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है जिससे पता चला है कि दोनों शुक्रवार शाम को ही होटल में आए थे और इनके परिवार वालों से पुलिस ने संपर्क किया जा रहा है। आगे पूछताछ में पता चला कि मृत एक युवक नशे का आदी है और एक महीने पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। साथ ही शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया मादक द्रव्यों के अधिक मात्रा में सेवन से मौत की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी का इस बारे में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पूरी तरीके से पता चल पाएगा।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!