ओडिशा के क्योंझर जिले में 25 साल की एक महिला डॉक्टर का शव उसके मकान से बरामद हुआ है। इसके बाद से ही महिला की मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस ने महिला डॉक्टर सुभाश्री कार का शव उसके मकान का दरवाजा तोड़कर बरामद किया। जानकारी के अनुसार, महिला ने बीती रात नए वर्ष की पार्टी मनाई थी।
महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी में खूब डांस भी किया था। यह मामला पेंचीदा इसलिए भी है, क्योंकि आपको बता दे की विवाह के वादे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक शख्स सहकर्मी जो की एक डॉक्टर भी है उसके खिलाफ जोडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के करीब 10 दिन बाद महिला डॉक्टर मृत पाई गई। इस मामले की शिकायत 21 दिसंबर, वर्ष 2022 को दर्ज कराई गई थी। दी गई अपनी शिकायत में सुभाश्री ने यह बताया था कि वह छह वर्ष पूर्व अपने पुरुष सहयोगी से मिली थी।
उसने शिकायत में यह लिखा है कि पिछले वर्ष18 सितंबर व10 अक्तूबर को उसने विवाह करने का झांसा देकर उसके आवास पर आकर महिला के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, जब शख्स ने उससे विवाह करने से इनकार कर दिया तो उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। महिला डॉक्टर के साथियों के अनुसार, वह 31 दिसंबर, वर्ष 2022 की आधी रात को पार्टी करके अपने घर लौटी थी। फिर इसके बाद उसके घरेलू सहायिका व सहकर्मियों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया, क्योंकि बार-बार खटखटाने के बाद भी उसने बहुत देर तक घर का दरवाजा नहीं खोला।
जोडा पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जोडा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला डॉक्टर सुभाश्री की असामयिक मौत की वजह का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान मृतक डॉक्टर के पिता मनोरंजन कर और परिवार के अन्य सदस्यों ने इस मामले में कहा कि वे पुलिस जांच और साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का का इंतजार करेंगे।
ये भी पढ़े: AAP का आरोप, पांच आरोपियों में एक भाजपा नेता, इसलिए हो रही लीपापोती