Delhi AC Blast: पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात एक मकान में AC की

दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात एक मकान में AC की indoor unit में हुए जोरदार blast के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 80 वर्षीय पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:18 बजे की है। पुलिस और दमकल विभाग को हौज खास स्थित मकान नंबर R-15 में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही fire brigade और rescue team मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह AC की indoor unit में हुआ blast था। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त घर में परिवार के सदस्यों और domestic help समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। अफरा-तफरी के बीच बाकी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन धनेंद्र कुमार धुएं के बीच फंस गए।

हादसे के बाद धनेंद्र कुमार और उनके बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धनेंद्र Kumar को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और crime team ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। Electrical wiring और power connection की तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि blast की असली वजह सामने आ सके। शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी साजिश से इनकार करते हुए इसे एक tragic accident बताया है।

धनेंद्र कुमार देश की नौकरशाही और आर्थिक नीतियों में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। साल 1946 में जन्मे धनेंद्र कुमार 1968 बैच के IAS अधिकारी थे। उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया।

वे रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय में सचिव रह चुके थे। इसके अलावा वे Rural Electrification Corporation के Chairman and Managing Director भी रहे। नवंबर 2005 से जनवरी 2009 तक उन्होंने World Bank में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान का प्रतिनिधित्व Executive Director के रूप में किया।

फरवरी 2009 से जून 2011 तक धनेंद्र कुमार Competition Commission of India (CCI) के चेयरमैन रहे। उनके कार्यकाल में देश में competition law को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए। Corporate Affairs Ministry ने national competition policy तैयार करने के लिए भी उनकी अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी।

उन्होंने हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के Principal Secretary और HSIIDC के Chairman एवं MD के रूप में भी काम किया। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में योगदान के लिए उन्हें National Citizens Award से सम्मानित किया गया था। सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें honorary doctorate भी प्रदान की गई थी।

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में वे करनाल और जींद के Deputy Commissioner भी रहे। इसके अलावा labor commissioner, registrar cooperative societies और director of industries जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।

Retirement के बाद भी वे public policy और corporate affairs से जुड़े रहे। वे Competition Advisory Services India LLP (COMPAD) के संस्थापक चेयरमैन थे और Indian Institute of Corporate Affairs में School of Competition Law के Principal Advisor एवं Chief Mentor के तौर पर भी सक्रिय थे।

यह भी पढ़े :Black Marketing: टिकट कालाबाजारी केस में तीन आरोपियों को मिली बेल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!