Delhi: गुमशुदा महिला की तलाश करने पुलिसवाले पर आरोपित ने किया हमला, SI की मौत

देश कि राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, मुंडका स्थित थाना में तड़के एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें

देश कि राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, मुंडका स्थित थाना में तड़के एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने उन्हें बताया कि एक मामले में आरोपी को गिरफ्तर करने के लिए हरियाणा पुलिसकर्मी यहां पर आए थे। जिन पर किसी ने बुरी तरह से हमला कर दिया है और वह बेहोश या मृत हैं उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि 26 मई को 38 साल निर्मला देवी जींद के अलेवा पुलिस थाना क्षेत्र से गायब हो गई थी। उनके परिवार ने एक दर्शन नाम के शख्स पर शक किया था। जिस मामले में घरवालों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद एसआई सतीश महिला के पति, पुत्र और एक रिश्तेदार समेत कल इन क्षेत्रों में पूछताछ के लिए गए थे। वह रात के समय एक कार में बैठकर दर्शन का वहां इंतजार कर रहे थे, पर उन्हें दर्शन के घर का सही पता नहीं लग पाया।

सुबह के वक्त जब उन्होंने दर्शन को गली से बाहर आते हुए देखा तो उसे पूरी टीम ने पकड़ लिया। इस पूरी घटनाक्रम के बाद दर्शन ने पुलिस अधिकारी को कार में धक्का दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।

भीड़ ने पकड़ा आरोपित

इसके बाद वहां खड़ी भीड़ ने दर्शन को पकड़ा और पुलिस अधिकारी को एक वहां के रहने वाले की मदद से बालाजी एक्शन अस्पताल ले लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान भी नहीं है।

स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचना

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कि वजह का पता चल सकेगा। वहीं, जींद में संबंधित अधिकारियों को इस बात कि जानकारी दि गयी है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि दिल्ली पहुंची जींद पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को वहां आने की सूचना नहीं दी थी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!