दिल्ली: बाबा हरिदास नगर की पुलिस टीम ने चालाकी से पकड़े ऑटो लिफ्टर्स

बाबा हरिदास नगर की पुलिस टीम ने ऑटो लिफ्टिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित बैड करैक्टर के सहित एक और बदमाश को अपनी गिरफ्त में लिया

बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस टीम ने ऑटो लिफ़्टिंग के आरोप में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नजफगढ़ के राहुल उर्फ जोगी और परवेश उर्फ भोलू के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है।

डीसीपी द्वारक संतोष मीणा के अनुसार आरोपी राहुल पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और ये इलाके का घोषित बैड करेक्टर भी है। पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र और कॉन्स्टेबल राजदीप ने चोरी की बाइक के साथ दोनो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Aadhya technology

पुलिस ने दोनो आरोपियों को ढाँसा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। हालांकि दोनो ने पुलिस को देखते ही बाइक को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश की पर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनो बदमाशों को दबोच लिया। जांच के दौरान पता चला कि बाइक हरिदास नगर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े: पेट्रोलिंग के दौरान विकासपुरी थाने की पुलिस टीम के हत्थे चड़े लुटेरे

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!