Delhi Crime: लिफ्ट देने से इंकार करने पर कैब ड्राइवर की हत्या

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के भारत नगर इलाके में 2 युवकों ने मिलकर 1 उबर कैब चालक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के भारत नगर इलाके से एक सनसनी ख़ेज़ घटना सामने आई है। दरअसल, 2 युवकों ने मिलकर 1 उबर कैब चालक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी।

आपको बता दें कि लोगों ने 1 आरोपी को मौके से पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले दिया, लेकिन दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामियाब रहा।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कैब चालक की पहचान जहांगीरपुरी के निवासी विपिन के रूप में हुई है। वहीँ दोनों आरोपी भी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं जिनकी पहचान ताजिम और बजरंगी के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी बजरंगी मौके से भागने में सफल रहा है।

खबर के मुताबिक, भारत नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद मृतक विपिन का शव उनके घरवालों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गुरूवार 7 अक्टूबर को विपिन संगम पार्क अंडरपास के नीचे खड़ा था, जहां पर बजरंगी और ताजिम ने विपिन से जहांगीरपुरी तक की लिफ्ट मांगी। विपिन ने दोनों आरोपियों को लिफ्ट देने से इंकार कर दिया।

इसी के साथ, दोनों आरोपी विपिन की इस बात से आग बबूला हो गए और झगड़ा शुरू कर दिया। झगडे के बीच एक आरोपी ने विपिन को पकड़ा और दूसरे ने चाक़ू निकालकर उसपे बेहरमी से वार कर दिए।

ग़ौरतलब है कि विपिन की चीख सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आ गए और ताजिम को भी लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी (बजरंगी) मौके से भाग निकला।

इसके बाद वहां के लोगों ने ही चोटिल विपिन को दीप चंद बंधू हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी ताजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके अलावा पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में 5 साल के मासूम बच्चे का अपहरण, फिर क़त्ल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!