दिल्ली: कार शोरूम संचालक ने की बैंक के साथ करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी

आर्थिक अपराध शाखा ने कार शोरूम संचालक को किया गिरफ्तार , आरोपी पर बैंक को करोड़ो रुपए का चूना लगाने का है इल्ज़ाम

आर्थिक अपराध शाखा ने कार शोरूम संचालक को गिरफ्तार किया है, आरोपी पर बैंक से 29 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कार संचालक ने बीएमडब्ल्यू फाइनेंस से क़र्ज़ लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था। कार संचालक की पहचान जनकपुरी में रहने वाले विकास चावला के रूप में हुई है। विकास का जनकपुरी में ही मेसर्स ऑटो वेब परफॉर्मेंस कार प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हुंडई कार का शोरूम था। मामले की जांच-पड़ताल में पता चला कि घपला करने वाले को ( विकास चावला) हज़रतगंज लखनऊ पुलिस यूपीपीसीएल पीएफ घपले में गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि बाद में इस केस को CBI को दे दिया गया था। 

 जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह के अनुसार इसी साल ( साल 2021) में विकास चावला के खिलाफ एचडीएफसी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी ने बैंक से क्रेडिट की सहायता ली थी। 

आरोपी ने वाहनों को खरीदने के लिए 15 करोड़, और स्पेयर पार्ट्स खरीदने के लिए  1.5 करोड़ बैंक से लिए थे। इसी के साथ विकास (आरोपी) ने 12.5 करोड़ रूपये बीएमडब्ल्यू फाइनेंस के पास वाहनों को गिरवी रखवाकर ले लिए। एचडीएफसी बैंक के खाते में विकास को गिरवी रखे वाहनों से मिली रकम को जमा करवाना ज़रूरी था परन्तु उसने ऐसा नहीं किया, और उसकी कंपनी के खाते में केवल 2.35 करोड़ मिले।

Radhey Krishna Auto

केस की जांच-पड़ताल के दौरान बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड की तरफ से भी आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिली। छानबीन के समय इस बात का भी खुलासा हुआ कि विकास ने एचडीएफसी का नकली बयान बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड को दिया था, जिसके ज़रिये यह दिखाया जा सके कि उनसे प्राप्त राशि का उपयोग वाहनों की खरीद के लिए एचडीएफसी बैंक के माध्यम से किया जा सके। विकास की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उसके जनकपुरी आवास पर पहुंची पर वो वहां नहीं मिला, फिर पुलिस ने उसको ओल्ड राजेंद्र नगर से तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े: दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पोषाहार योजना की शुरुआत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!