दिल्ली छावला: क्लस्टर बस ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत

दिल्ली के छावला इलाके में क्लस्टर बस ने मारी कार को ज़ोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों ने खोई अपनी जान, ड्राइवर फरार

दिल्ली के छावला इलाके में हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, 3 लोगो की हुई मौत। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के छावला इलाके में एक क्लस्टर बस ने स्विफ्ट कार को ज़ोरदार टक्कर मारी जिसके चलते कार में सवार 4 में से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार चौथा शख्स हादसे  के दौरान बुरी तरह घायल हो गया है। हादसे में मरने वालों की पहचान 30 साल के कुलदीप, 35 साल के अखिल और 32 साल के प्रदीप के रूप में हुई है।

 इस वारदात के दौरान जो शख्स घायल हुआ है उसकी पहचान साहिल के रूप में हुई है जिसकी उम्र 32 साल है । दिल्ली पुलिस ने मामले को दर्ज कर बस को अपने कब्ज़े में कर लिया है। इसी के साथ ड्राइवर की तलाश दिल्ली पुलिस को अभी भी है। 

Radhey Krishna Auto

दिल्ली पुलिस ने कार एक्सीडेंट में मारे गए तीनो सदस्यों की सूचना उनके घर वालो तक पहुंचा दी है और मामला दर्ज कर केस की जांच -पड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का यह भी कहना है कि क्लस्टर बस के ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

ये भी पढ़े:- विकास पुरी थाना पुलिस को मिली एक और कामयाबी, पकड़ा गया ऑटो लिफ्टर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!