Delhi Crime: कपिल भतीजा गैंग के 4 मेंबर गिरफ्तार
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने कपिल भतीजा गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, लूटपाट और झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने कपिल भतीजा गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए बदमाश लूटपाट और झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इन बदमाशों के पास से तकरीबन 2 लाख रूपये के 11 मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ़्तारी से 11 केस सोल्व करने का दावा भी किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए बदमाशों की पहचान महावीर एंक्लेव के रहने वाले ऋरतिक, मेहराम नगर के रिंकू, पालम गांव निवासी पारस और पालम के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात 04 दिसंबर को स्पेशल स्टाफ को बदमाशों के मेहराम नगर इलाके में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया।
वहीँ दिल्ली पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 11 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं। बहरहाल पुलिस ने यह भी बताया कि ऋरतिक पर 4 अपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जबकि बाकी तीनों पर कोई मामला दर्ज नहीं है।
ये भी पढ़े: Delhi Gang Rape: शादी का विरोध करने पर नाबालिग़ के साथ सामूहिक दुष्कर्म










