Delhi Crime: वज़ीराबाद में अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में रविवार 28 नवंबर की रात को एक अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में रविवार 28 नवंबर की रात को एक अफगान नागरिक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान 29 वर्षीय सिराज के रूप में हुई है। इसी के साथ देर रात को सिराज की डेड बॉडी वज़ीराबाद के एक खाली प्लाट से बरामद हुई है।

वहीँ जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद शव कब्ज़े में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

आपको बता दें कि मृतक सिराज काफी लंबे समय से भारत में ही रहकर कारोबार कर रहा था। ग़ौरतलब है कि रविवार 28 नवंबर को वह परिवार के साथ वज़ीराबाद अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था।

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, पुलिस ऐसी आशंका जाता रही है कि वारदात को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार ने कहा, लोक नायक हॉस्पिटल में होगा कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज़ों का इलाज

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!