Delhi Crime: जाफराबाद में जूते नहीं देने पर दोस्त ने दोस्त की हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली के जाफराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बता दें कि एक दोस्त ने अपने दोस्त की जूते न देने पर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी

दिल्ली के जाफराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बता दें कि एक दोस्त ने अपने दोस्त की जूते न देने पर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इसी के साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शाहरुख़ का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ अपने परिवार के साथ चौहान बांगर में रहता है इसके अलावा उसके परिवार में दो बहनें और तीन भाई है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख़ जफराबाद में डाई बनाने का काम करता था। बता दें कि बुंदू का छोटा भाई सलमान और शाहरुख़ अच्छे दोस्त थे और दोनों साथ खाते-पीते भी थे. बताया जा रहा है कि सलमान रविवार रात को करीब 8 बजे शाहरुख़ को बुलाकर 10 नंबर गली में ले गया जहा उसने शाहरुख़ से उसके जूते मांगे और शाहरुख़ के मना करने पर चाकू से हमला कर दिया।

Tax Partner

ये भी पढ़े: जयपुर से दिल्ली जाने के लिए ना चुने ये रास्ता, पड़ सकती है यात्रा में बाधा

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!